रायपुर

आईपीएस अमित कुमार एडीजी के लिए इम्पैनल
12-Mar-2026 7:24 PM
आईपीएस अमित कुमार एडीजी के लिए इम्पैनल

रायपुर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ पुलिस में गुप्तचर ब्यूरो के मुखिया अफसर अमित कुमार केंद्र में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) इम्पैनल्ड किया गया है। केंद्र सरकार ने देशभर के 1998 बैच के 30 आईपीएस अफसरों को एडीजी इम्पैनल किया है। अमित कुमार पूर्व में सीबीआई  संयुक्त निदेशक पद पर भी काम कर चुके हैं। वहां से छत्तीसगढ़ लौटने पर जनवरी 2024 में विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ का इंटेलिजेंस चीफ नियुक्त किया गया था। कुमार को जनवरी 2025 में विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट