रायपुर
रायपुर, 11 मार्च। होली के बाद से सट्टेबाजी के चलते सराफा बाजार में एक बार फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है । चांदी धीरे धीरे कर तीन लाख की ओर बढ़ रही है वहीं सोना पौने दो लाख की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को जहां सोना 166400 रूपए तोला और चांदी 279 800 रूपए किलो रहा। वहीं बुधवार सुबह बाजार में घटत बढ़त दिखी। सोना 165700 रूपए तोला और चांदी बढ़त के साथ 274500 रूपए किलो पर बिकी।
इससे पहले सोमवार को बाजार सोना 163800 रूपए और चांदी 271000 पर बंद हुआ था। वहीं शनिवार को
सोना 165900 चांदी 272000 रूपए पर थी। उससे पहले होली के बाद शुक्रवार को बाजार में सोना 164600 चांदी 270 300 रूपए थी। उस दौरान सोना एक सप्ताह में 9000 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 289 00 प्रति किलोग्राम कम हुई। सराफा कारोबारी हरक मालू ने कीमतों में उछाल को ईरान युद्ध और सट्टेबाजों की होड़ बताया है।