रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव सखी संवाद मंच (प्रयासम) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित सखियों ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति को समाज और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रगतिशील यादव महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव, अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रयासम की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ अरुणा श्रीकांत यादव तथा सांस्कृतिक सचिव स्मिता यादव को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।।
कार्यक्रम रिंकी यादव, मधु यादव, संगीता यादव, आकांक्षा यदु, मालती यादव, किरण यादव, कुसुम यादव, जया यादव, पूनम अहीर, अनीता यादव, स्मिता यादव, भारती यादव, हेशा यादव, आर्य यादव, श्रेयांश यादव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभा यादव शामिल रहे। होली की हुड़दंग, हास्य व्यंग्य भरी टाइटल, फाग की मस्ती, अन्य प्रकार के खेल में प्रथम किरण यादव, द्वितीय जया यादव रहीं ।