रायपुर
पखांजूर बांदे इरपानार सडक़ की दुर्दशा पर उसेंडी ने साव को घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी ने पखांजूर बांदे इरपानार सडक़ पर दुर्घटना होने न होने को लेकर डिप्टी सीएम लोनिवि अरूण साव को घेरा। मंत्री ने कहा प्राथमिकता के साथ इस सडक़ का निर्माण कराया जाएगा।
बुधवार को विधानसभा में श्री उसेंडी ने प्रश्न काल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 96 किमी की यह सडक़ 2010 में स्वीकृत की गई थी और 2013 तक पूरा होना था। लेकिन साढ़े पांच साल अतिरिक्त समय लेने के बाद भी यह अधूरी है ?। इस सडक़ पर 11 स्थानों पर पुल 60 साल पुराने हैंजो जर्जर होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन लिखित उत्तर में मंत्री ने दुर्घटनाएं न होने की जानकारी दी है, आश्चर्य है। श्री साव ने कहा कि यह सडक़ केन्द्रीय सडक़ परिवहन विभाग ने स्वीकृति दी थी। इसे जून 23 तक पूरा करना था। ठेकेदार ने 20 पुलों का निर्माण नहीं किया। और 2018 में काम छोड़ दिया। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट, में उसकी याचिका लंबित हैं। इस सडक़ के 11 पुल जीर्ण शीर्ण हैं। इन पर दुर्घटना रोकने व्यवस्था की गई हैं और अब तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है। राज्य सरकार ने टेंडर निरस्त करने एन?एच?आई अधिकारी से कहा गया है।
इस पर उसेंडी ने कहा कि छोटी छोटी दुर्घटनाओं के अलावा पांच बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें दो लोगों की मृत्यु भी हुई थी। इसके बाद भी विभाग कहता है कोई दुर्घटना नहीं हुई। मंत्री ने कहा कि पुल काफी जीर्ण शीर्ण घुमावदार होने से दुर्घटना रोकने आवश्यक प्रयास किए गए हैं। राज्य मद से दो पुल बनाए जा रहे हैं जो अप्रैल में पूरे होंगे। उसेंडी ने फिर दोहराया कि दुर्घटना होती है लोनिवि के नीचे के कर्मचारी जानकारी भेजते हैं और उपर के अफसर नहीं होने का जवाब देते हैं। आश्चर्य है। डिप्टी सीएम ने कहा कि दुर्घटना जनित संभावना का क्षेत्र है सडक़ सुधार निर्माण के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस भी दुर्घटना होने की जानकारी नहीं बता रही।
कांग्रेस के उमेश पटेल ने कहा कि हर विधायक की यही शिकायत है कि उत्तर सही दिए जा रहे आसंदी से व्यवस्था आनी चाहिए।