रायपुर

नक्सल आपरेशन में पदस्थ विंग कमांडर ने खुदकुशी की
11-Mar-2026 6:59 PM
नक्सल आपरेशन में पदस्थ  विंग कमांडर ने खुदकुशी की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। एयरफोर्स के विंग कमांडर ने पुरैना विधायक कालोनी स्थित 79 बंगले में खुदकुशी की। उन्होंने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। तेलीबांधा पुलिस एफएसएल टीम के साथ जांच कर रही है। मृत विंग कमांडर का नाम  विपुल यादव है।  वे हरियाणा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि बस्तर में चल रहे नक्सल आपरेशन के तैनात एयरफोर्स के लिए अपने ग्रुप के साथ  यहां पदस्थ थे। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है।

 पुलिस के अनुसार विपुल का शव बेडरूम में मिला। सुबह आई काम वाली बाई ने देखा। और पुलिस को सूचना दी। उनके दो बच्चे बगल के दूसरे कमरे में सो रहे थे।  और पत्नी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुईं थीं।  पुलिस के अनुसार दोनों की शादी 2014 में हुई थी। पत्नी भी पूर्व में एयरफोर्स में सेवारत थीं। और अभी आईटी कंपनी में काम करतीं हैं और उसी सिलसिले में दिल्ली गईं हैं।  तेलीबांधा पुलिस ने  प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट