रायपुर

पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट स्कूल-कॉलेज, व बसों में कर रही गश्त
10-Mar-2026 8:33 PM
पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट स्कूल-कॉलेज, व बसों में कर रही गश्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग टीम ने  स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया । इस दौरान महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों,मॉल,मंदिरो और मरीन ड्राइव,ऑक्सीजोन गार्डन  में भी जागरूकता अभियान चलाया।

पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों व मनचलों को खदेड़ा। साथ ही  हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। यह पेट्रोलिंग यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 2 शिफ्ट में कार्य करेगी।पेट्रोलिंग यूनिट सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र में सक्रिय रहेगी।।इसके अलावा अलग-अलग समय में अलग-अलग मंदिर, स्कूल, कॉलेज, मॉल, सबाजार, सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग करेगी।


अन्य पोस्ट