रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। दो साल पहले तेलीबांधा इलाके में 14 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण करने और उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को फॉस्ट ट्रेक कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी विष्णु बघेल को कठोर सजा सुनाई है। फॉस्ट ट्रेक विशेष जज ने उसे बीस साल कठोर कारावास और अर्थदंण्ड दिया है। साथी अदालत ने नाबालिग को क्षतिपुर्ति प्रतिकार राशि के रूप में 4 लाख रूपए देने पर भी अनुशंसा की गई। पुलिस के अनुसार 22नवम्बर 2024 को रात 9.10 बजे, आरोपी नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर ले गया था। पीडि़ता के पिता ने शाम बेटी के घर न लौटने पर 23/09/2024 को तेलीबांधा थाना जाकर गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान एक अक्टूबर को पीडि़ता को रायपुर रेलवे स्टेश के पास से बरामद किया गया।
पुलिस ने नाबालिग से ेपूछताछ की जिसमें उसने बताया कि मोहल्ले के रहने वाला विष्णु बघेल उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। लगातार अपने रिस्तेदारों के ले जाकर उसके साथ बार-बार रेप किया। जिसके बाद आरोपी ने उसे रायपुर रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता के कथन से अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने पूछताछ की रिश्तेदारों से भी पुछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर फास्ट टे्रक कोर्ट में पेश किया था।