रायपुर
वैभवी का पुरंदर, मीनल ने किया सम्मान
10-Mar-2026 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल का रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आक्सीजोन में हुआ था। रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव के. के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित उद्यान में श्री हनुमानजी के मन्दिर में सुन्दर कांड पाठ किया जा रहा है। सोसायटी के आयोजन की सराहना की गयी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे