रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। गुप्त नवरात्रि के मौके पर पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन वृंदावन के राष्ट्रीय संत आचार्य वागीश महाराज ने कहा कि रामायण जीना सिखाती है, तो भागवत मरना सिखाती है। राजा दशरथ जीवन और मृत्यु का फल पा गए। राजा दशरथ अपने जीवन में राघव राघव करते रहे। वही प्राण के अवसान के समय राम राम छह बार कहा??। आसन का अर्थ आश ना हो बताया गया तथा जीवन में आसान लगाना सीखने की अपील की। भागवत की मंगलमय कथा मनोरोगी की चिकित्सा है। संसार में जो कष्ट है दुख परेशानी है वह तीन कारणों से है। देश दुनिया परिवार में तनाव है। तन से भले ही स्वस्थ दिखाई दें किंतु भीतर से परेशान है। तीन कारण में प्रथम कारण भूत का शोक,वर्तमान का मोह और भविष्य का भय कष्ट यह तीन कारणों से जीव परेशान है। शास्त्र कहता है बीती को याद मत करो उसको भूल जाओ?ं। बीती ताहि बिसारी दे।
महाराज ने कहा वर्तमान का बखान न करें यह मेरा, मैंने किया, मैं महान हूं। बाहर से चेतन दिखाई देते हैं किंतु भीतर जड़ है??। मैं और मेरा तू और तेरा कष्ट का कारण है। वर्तमान को बना लो भविष्य अपने आप बन जायेगा?। महामाया मंदिर न्यास समिति की के द्वारा कथा करने की प्रशंसा करते हुए यह रायपुर के जनता के लिए धन्य है, सौभाग्य है। माता हमेशा कथा कराते रहे। हम हमेशा कथा करते रहें। एक नवरात्रि में ही नहीं चारों नवरात्रि में जनकल्याणार्थ पुण्य कार्य जनहित में न्यास समिति करते हैं।
परीक्षित शब्द को परिभाषित करते हुए बताया कि पर इच्छित को परीक्षित कहते हैं। जो भगवान की परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाए, हम भगवान की परीक्षा लेते हैं, भगवान हमारी परीक्षा लेते हैं। जीवन तब धन्य है जब भगवान की परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाए। भगवान परीक्षा में सब छिनते हैं? व्यापार खाली धन, मित्र परिवार से बिछडऩा ही परीक्षा है। इस विकट परिस्थिति में हम भगवान को पकड़ कर रखते हैं तो परीक्षा में पास हो जाते हैं। भगवान की परीक्षा में परीक्षित उत्तीर्ण हुए। कलयुग में पांच तत्व हैं। जिसमें जुआ मदिरा परस्त्री गमन, मार काट और सोना। सोना हमेशा हराम करता है।
महाराज श्री ने कहा कि पूजन में कभी लोहा स्टील का उपयोग न करें। पूजन में तांबा,कांसा, पीतल रजत और यदि स्वर्ण पात्र हो जाए तो बहुत बड़ा पूर्ण सौभाग्य है। जबरदस्ती शोषण नीति से कमाए धन पर कलयुग का वास होता है। वही नीति परिश्रम से कमाए हुए धन सुख शांति प्रदान करते हैं। भागवत समिति के समन्वयक चंद्रशेखर दुबे तथा मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज कथा के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। सभी पीत वस्त्र धारण कर महामाया मंदिर रूपी वृंदावन धाम में पधारे।


