रायपुर

गांजे के दो तस्करों को 15-15 साल कैद
12-Mar-2026 7:35 PM
गांजे के दो तस्करों को  15-15 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मार्च। एनडीपीएस कोर्ट ने गांजा तस्कर मनीष और निखिल को 15-15 साल की सजा और  डेढ़- डेढ़ लाख रूपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। गांजा तस्कर मनीष सिंह और निखिल यादव से 21-21 किलो गांजा जब्त किया था। कुल 14 गवाहों की गवाही के आधार पर सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपी ट्रायल से बचने के लिए उड़ीसा में मेन सप्लायर के ठिकानों पर जाकर छिपे थे। क्राइम ब्रांच ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया था। तेलीबांधा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई थी। एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सजा सुनाई है।

तेलीबांधा पुलिस ने 2021 में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था । इनमें से एक की मौत हो गई थी। ये दोनों, ओडिशा के सरगना के यहां छिपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर वहां गई पुलिस पकड़ा था। घर पर सीसीटीवी कैमरे लगा कर पुलिस पर नजर रखते थे।


अन्य पोस्ट