रायपुर
दो दिवसीय आध्यात्मिक विचार गोष्ठी
12-Mar-2026 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 मार्च। सनातन ऋषि फाउंडेशन 14 एवं 15 मार्च को रायपुर के विमतारा सभागृह शांति नगर में सनातन विश्व निर्माण के उद्देश्य से एक विशेष आध्यात्मिक एवं वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन रहा है।
इस पावन अवसर पर सनातन का शंखनाद किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता से सत्य की ओर अर्थात वर्तमान भौतिकवादी प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर सनातन ज्ञान, संस्कृति और शाश्वत मूल्यों की ओर समाज को पुन: जागृत करना है।
यह आयोजन सनातन चेतना के पुनर्जागरण का एक संकल्प है।
इसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सनातन दर्शन, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों से अवगत कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे