रायपुर
मंत्री कश्यप ने कहा 20 दिनों में उच्च अधिकारी निरीक्षण कर एक्शन लेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर से कांदानार अपूर्ण सडक़ को जल्द से जल्द पूरा कराने आए रही दिक्कत के स्थल निरीक्षण के लिए 20 दिनों के भीतर उच्च अधिकारी को मौके पर भेजने की घोषणा की। प्रश्न काल में इस कार्य की ढिलाई को लेकर विधायक किरण देव सिंह ने लोनिवि को घेरा था।
विभागीय मंत्री साव की अनुपस्थिति में उनकी ओर से कश्यप जवाब दिया। श्री सिंह ने कहा कि जगदलपुर से झीरम वाया एलमनार,उरकापाल, कांदानार 18 किमी सडक़ भाजपा सरकार के ढाई साल मिलाकर 4 साल से अधूरी है। इसकी प्रशासकीय, वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर भी हो चुका है। जो अब तक शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की मुख्य सडक़ है। पहले तो इसका विस्तृत सर्वे नहीं किया गया। फिर अतिरिक्त राशि के लिए रूकी रही। यह मिली तो 18 जनवरी को टेंडर जारी हुआ। 3 वर्ष में कितना काम हुआ, कब तक पूरा होगा? मंत्री कश्यप ने कहा कि नक्सल समस्या के कारण सर्वे नहीं हो पाया था। वन संबंधी क्लीयरेंस घाट सेक्शन जैसी भी दिक्कत रहीं हैं। वर्तमान में डीएम?एफ से कुछ कार्य लिए गए हैं जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। 3 वर्ष में अर्थवर्क , जीएसपी कार्य हुआ है 4.23 करोड़ का भुगतान किया गया है 8 करोड़ की राशि है। डीएम?एफ के कार्यों का टेंडर कर दिया गया है। एक वर्ष के भीतर पूरा कराने की कोशिश करेंगे। आश्वासन के ऐसे वक्तव्य पर अजय चंद्राकर ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि कोशिश करेंगे यह आश्वासन नहीं होता। जब आपने एक वर्ष का। समय बताया है तो आश्वासन स्पष्ट होना चाहिए। मंत्री के आश्वासन पर
किरण देव सिंह ने कहा कि अब टेंडर दो भाग में किया जा रहा है। ढाई तीन माह बाद बारिश आने वाली है मिट्टी मुरूम बह जाएगा। फिर वही काम होगा। उसके बाद मुख्य काम। किरण ने कहा कि यह काम अधिकारियों की टीम बना ,सतत निगरानी से होने पर ही होगा वर्ना 4 साल और लग जाएंगे। मंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या के कारण देरी हुई। वन होने की वजह से एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है।
जल्द पूरा कराएंगे। किरण ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में भी काम वहीं के वहीं है। यह जगदलपुर के अंतिम छोर का इलाका है। सबसे जरूरी सडक़ है। यह बनने के बाद ही स्कूल बिजली, पानी पहुंचाया जा सकेगा। सही मानिटरिंग न होने और गलत जानकारियों से काम डिले होता है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 20 दिनों के भीतर उच्च अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे और उस पर एक्शन लेंगे।