रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च। भारत का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने छतीसगढ़ की राजधानी में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की है। शुक्रवार को कटोरातलाब स्थित शाखा की शुरूआत की जाएगी।
इस संबंध में टीजेएसवी सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष शरद गांगल उपाध्यक्ष, वैभव सिंगवी और संचालक निखिल आरेकर ने बताया कि रायपुर में शाखा का औपचारिक उद्घाटन 13 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि टीजेएसबी सहकारी बैंक पिछले पाँच दशकों में निरंतर विकास करते हुए महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित पाँच राज्यों में 160 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर चुका है। रायपुर शाखा के शुभारंभ के साथ बैंक छठे राज्य में प्रवेश करेगा।
बैंक ने वित्तीय अनुशासन और विवेकपूर्ण बैंकिंग प्रथाओं के माध्यम से एक मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। वर्तमान में बैंक का एनपीए लगभग 3.59प्रतिशत है। सीजेएसभी बैंक डिजिटल बैंकिंग नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। टीजेएमबी बैंक भारत का पहला सहकारी बैंक है जिसने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस / भीम एप्लीकेशन पर अपनी सेवाएँ शुरू की। जिसने ग्राहकों को सुरक्षित और गुगम डिजिटल भुगतान सेवाएँ उपलब्ध हो सकीं।
इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र सरकार ने टीजेएसबी बैंक को सरकारी बैंकिंग से संबंधित कार्य करने की अनुमति प्रदान की है।