रायपुर

नगरीय निकाय चुनावों के लिए कल वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन
15-Oct-2024 6:37 PM
नगरीय निकाय चुनावों के लिए कल वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। राज्य में नगरीय निकाय चुनावों के लिए कल  16 अक्टूबर को मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। आगामी दिसंबर जनवरी में राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है।

आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा  01 जनवरी  की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोडऩे के निर्देश दिए गए हैं। 

 राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रारंभिक प्रकाशन के बाद मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या  किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामवली उपलब्ध कराना बुधवार 16 अक्टूबर  तक होगी।

, दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 23 अक्टूबर  को दोपहर 3 बजे तक। इनके निपटारा की मंगलवार 29 अक्टूबर  तक।  रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 04 नवम्बर। प्ररूप: क-1 में प्राप्त दावा का निराकऱण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 8 नवम्बर ।

इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 13 नवम्बर  तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी. डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालयं को सौंपना शनिवार 16 नवम्बर तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करना मंगलवार 19 नवम्बर  तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 22 नवम्बर को किया जाएगा।


अन्य पोस्ट