रायपुर

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल से पाटन पुलिया के पास
11-Oct-2024 4:51 PM
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल से पाटन पुलिया के पास

लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ-सफाई व्यवस्था दी जाएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के  निर्देशों के तहत  श्रीदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निगम ने  खारून नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुंड में  किया जाएगा। कल शनिवार को   सुबह 6 बजे से 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक निगम जोन कमिश्नरों सहित जोन अमले की ड्यूटी लगाई गई है।  आयुक्त ने जोन 8 कमिष्नर को  महादेव घाट में लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल करवाने के आदेष दिये है। 

एनजीटी के निर्देशानुसार   कुंड स्थल पर दुर्गा विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखने की व्यवस्था की जाएगी। कुंड से विसर्जित मलमा अन्य बांस बल्ली एवं दूसरी सामग्रियों को 24 घंटे के भीतर कुंड से बाहर निकालकर जल को दूषित होने से बचाने , नदी में दुर्गा विसर्जन न हो इसका कड़ाई से पालन किया जावे।

निगम ने दशहरा उत्सव स्थलों पर व्यवस्था के लिए  अधिकारियों की समिति बनायी गई है। निगम डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुण्ड में व्यवस्था करेगा।

इस समिति में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 एवं अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर मो. नं. 9425502640,  संजय बांगड़े मो. नं. 7223999319, जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल मो. नं. 9753878900, उपायुक्त स्वास्थ्य  रमाकांत साहू मो. नं. 9098907321, स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9591285715, जोन 8 जोन कमिश्नर ए.के. हालदार मो. नं. 8718000011 को रखा गया है।

आयुक्त ने समिति को दषहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देष दिये है।


अन्य पोस्ट