रायपुर

पहले दिन बर्तन के बदले बर्तन दिया, और दूसरे दिन 1.65 लाख के जेवर ले भागी
11-Oct-2024 4:50 PM
पहले दिन बर्तन के बदले  बर्तन दिया, और दूसरे  दिन 1.65 लाख के जेवर ले भागी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर।
 साफ और चमकाकर वापस लाने का झांसा देकर अज्ञात महिला पौने दो लाख के जेवर ले भागी। मिली जानकारी के अनुसार आरंग के रविदास नगर निवासी रायमति मिरधा (40)इस ठगी का शिकार हुई। उसने जेवर वापसी का  एक माह से अधिक इंतजार करने के साथ बाद कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 27अगस्त की शाम 7 बजे एक अज्ञात महिला रायमति को घर आई। उसने अपना नाम अनिता देवी और काम पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देने का    फेरी का काम करती है। उसकी बातों में आकर रायमति ने उस दिन बर्तन का लेनदेन किया। अनिता दूसरे दिन भी आई और जेवर साफ चमकाकर देने की बात कही। पहले दिन के लेनदेन पर रायमति ने भरोसा किया । और उसे सोने की चेन और चांदी ये अन्य जेवर दिए। इनकी कीमत 1.65 लाख रूपए थी। रायमति, अनिता के लौटने का हर रोज इंतजार करती। 41 दिनों बाद भी न आने पर रायमति ने कल शाम धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कराया ।

विधि विवि के हॉस्टल से आईपैड चोरी
इधर नवा रायपुर के उपरवारा हास्टल से विधि विश्वविद्यालय के छात्र का आईपैड चोरी कर लिया गया। राखी पुलिस के मुताबिक  उपरवारा हास्टल के ब्लॉक ए के छात्र नरेंद्र राठिया (21) के कमरे से  मंगलवार रात 8.30-11.50 को बीच अज्ञात चोर आईपैड ले भागा। इसकी कीमत 30 हजार रूपए है। नरेंद्र ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पूरे  हास्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिए चोर की तलाश कर रही है ।
 


अन्य पोस्ट