रायपुर

102 अभियंताओं की भर्ती मंजूर
10-Oct-2024 6:35 PM
 102 अभियंताओं की भर्ती मंजूर

रायपुर, 10 अक्टूबर। लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और वित्त विभाग के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी , कृषि , ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह, विधि, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है।


अन्य पोस्ट