रायपुर

बंद मकान में चोरों की दबिश, नगदी हाथ नहीं आया तो सामान बिखरा भागे
10-Oct-2024 6:33 PM
बंद मकान में चोरों की दबिश, नगदी हाथ नहीं आया तो सामान बिखरा भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। मरीज का इलाज कराने भोपाल गए डक्टर के  सून मकान में चोरी करने की नियत से घुसे चोर ने घर के कमरों में लगे दरवाजा का ताला तोडक़र सामान फेंका आलमारी भी तोड़ी, कीमती सामान नहीं मिलने पर सामान बिखराकर भाग गए।

जानकारी के मुताबिक महेश साहू ने डीडी नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोहणिपुरम स्थित उसके चाचा के सूने मकान में रात कुछ अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से मकान के सभी कमरों में लगे ताला तोडक़र अंदर घुसे थे। और सभी कमरों में रखे सामान को फेंक दिया। कमरे में रखे आलमारी आलमारी में भी तोडफ़ोड़ किया। घर में कोई कीमती सामान और नगदी नहीं मिलने पर चोर घर का सामान छोड़ वहां से भाग निकले।

चाचा  छोटा भाई प्रमोद साहू का इलाज कराने करीबन 8 माह से भोपाल गए हुए हैं। इस दौरान घर की देखरेख महेश साहू कर रहा था। महेश रोज की तरह सुबह घर ताला लगाकर अपने घर शांति नगर चला जाता था। और दूसरे दिन चाचा का मकान देखने आता था। इसी दौरान मंगलवार सुबह 10.15 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपके चाचा के घर का ताला खुला हुआ है। तब वहां आकर देखाने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे सहित आलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में कोई कीमती सामान नहीं होने से अज्ञात चोर सामान फेंक वहां से भाग गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305ए , 62 का अपराध दर्ज किया गया।

दुर्गा पंडाल देखने गए शख्स की बाइक पार

कल रात शहर में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज हुई है। अज्ञात चोर घर के सामने पार्किंग,दुर्गा पंडाल के पास रखी बाइक स्कूटी को चोरी कर ले गए। अलग-अलग इलाके में कल रात तीन बाइक चोरी हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।  युवराज साहू ने कल रात पुलिस को बताया कि वह वीरसावरकर नगर जरवाय हीरापुर में रहता है। रात्रि करीबन 10 बजे काम से वापस आकर घर के बाहर रोज की तरह सीजी 04 एलडब्लू 2286 को घर के आंगन में खड़ी कर घर के अंदर चला गया। दुसरे दिन सुबह घर से बाहर आकर देखा तो बाइक वहां नही था।

आसपास पता तलाश में कोई जानकारी नहीं हो पाई। उसे रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।

इधर कटोरा तालाब क्षेत्र सिंधी धर्मशाला के पास कल रात दुर्गा पंड़ाल देखने गए शख्स की बाइक पार्किंग से गायब हो गई। सांतनू जगत ने बाइक सीजी 04 एमटी 2537 की चोरी होने की रिपोर्ट सिविल लाइल थाना में दर्ज कराई है।

गोबरानवापारा इलाके के खोलीपारा ेमें भी कल रात घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के आंगन में रखे बाइक का ताला तोड़ कर उसे ले गया।

खोली पारा निवासी कमलेश नेताम ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट गोबरा थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह अपनी बाइक सीजी 05 यू 4862 को  रोज की तरह घर के सामने खड़ी किया था। जिसे रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।


अन्य पोस्ट