रायपुर
रायपुर, 10 अक्टूबर। राजधानी के एक शख्स से पौने तीन लाख रूपए की ठगी हो गई। एक वर्ष पूर्व कृषि जैविक सर्वेक्षण परियोजना का सर्वे कराने का झांसा देकर भिलाई के कारोबारी ने धोखाधड़ी की। पुलिस के मुताबिक विकास विहार निवासी लखन जायसवाल ने थाना जाकर एक वर्ष पूर्व हुए ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में भिलाई निवासी हराधन मण्डल से व्यापार को लेकर संपर्क हुआ था। जिसमें उसने कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि जैविक सर्वेक्षण परियोजना के बारे मे बताया। सर्वे करा विभाग के द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया।
इसके बाद हराधन मण्डल ने परियोजना में सर्वे कराने का झांसा देकर लखन जायसवाल से 290835 रूपए को धोखे से अपने खाता में डलवा कर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी काम नहीं कराया गया। लखन जायसवाल के पूछने पर टालमटोल करने लगा। काम नहीं होने पर पैसा वापस मांगने पर हराधन मण्डल मुकर गया। जिसपर लखन जायसवाल ने ठगी होने के शक में डीडी नगर थाना जाकर भिलाई निवासी हराधन मण्डल के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर जांच में जूट गई है।