रायपुर
रायपुर, 10 अक्टूबर। ऊर्जा पार्क राजीव स्मृति वन में मॉर्निंग वॉक करने वालों से शुल्क वसूलने के आदेश का विरोध किया है। इसे दुर्भाग्य जनक बताते हुए उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां भाजपा के शासनकाल में शुद्ध हवा लेने वाले लोगों से भी पैसा वसूला जाएगा। हमें तो आशंका है कि सरकार ऊर्जा पार्क के बहाने छत्तीसगढ़ के और सभी बड़े पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक के लिए पैसे वसूल सकती है। उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कंगाल हो चुकी है। जनता से कैसे उनकी गाढ़ी कमाई को लूट सके इस पर केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है। मोदी के गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई से पहले ही जूझ रही है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में अब 9 महीने की भाजपा सरकार में ही लोग परेशान होने लगे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा की राजीव स्मृति वन का निर्माण राज्य स्थापना के बाद कांग्रेस सरकार ने की थी।
लेकिन आज भाजपा की सरकार इसका रखरखाव नहीं कर पा रही है।
रायपुर के डीएफओ ने अपने सीसीएफ को मॉर्निंग वॉक करने वालों से प्रतिमाह ?500 लेने का आदेश रेंजर को जारी किया है।