रायपुर
ट्रेलर ने 9 गाय-बैल, बछड़ों को रौंदा, आठ की मौत
10-Oct-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। बिलासपुर हाइवे के सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन एक बार फिर गौवंश के खून से सन गई। देवरी के समीप ट्रेलर चालक ने नौ गो-वंश को इतनी बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे आठ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गो-सेवक मौके पर पहुंकर गए। उन्होंने ट्रेलर व चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित गो-सेवकों को शांत कराया। और ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीके 5428 को जब्त कर चालक विकास सिंह बिहार निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में आठ गो-वंश की मौके पर मौत हुई है। एक का उपचार कराया गया है। ट्रेलर बिलासपुर के ग्लोबल मिनीलर फर्म की बताया जा रहा है। जो बिलासपुर से रायपुर की तरफ आ रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे