रायपुर

बैज टूलकिट चलाना बंद करें -भाजपा
08-Oct-2024 8:57 PM
 बैज टूलकिट चलाना बंद करें -भाजपा

रायपुर, 8 अक्टूबर। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र पर हमला किया है।  उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस के कुशासन में अपने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिख देते तो यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वास्तव में जाति और धर्म के नाम पर समाज को बाँटने के टूलकिट एजेंडे पर कांग्रेस प्रदेश के वातावरण को विषाक्त बनाने का काम कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जाति को जाति से और धर्म को धर्म से लड़ाकर 50 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया। अब एक बार फिर यह फूट डालकर राज करने के सपने कांग्रेसी देख रहे हैं। बैज समाज को बांटने का कांग्रेसिया टूलकिट चलाना बंद करें। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को याद है कि कैसे भगवा के अपमान पर आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस ने डंडे से पीटा था!


अन्य पोस्ट