रायपुर

कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर के फार्मेसी की सीटें 60 हुईं
08-Oct-2024 8:47 PM
 कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर के फार्मेसी  की सीटें 60 हुईं

रायपुर, 8 अक्टूबर। शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, बैरन बाजार, रायपुर डिप्लोमा इन फार्मेसी की अब तक 30 सीटें थी इसे बढ़ाकर 60 कर दी गयी है। फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया, तकनीकी विवि भिलाई से मान्यता के बाद  आज  से प्रारंभ होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। यह एक मात्र शासकीय पॉलीटेक्निक है जहाँ यह पाठ्यक्रम संचालित है।  राज्य की निजी संस्थाओं व विश्वविद्यालयों में इसकी फीस लगभग 50000 वार्षिक जबकि यहां की फीस मात्र 2500 वार्षिक है। छात्राओं के लिए पूर्ण आवासीय छात्रावास कैंपस के भीतर ही उपलब्ध है जिसकी फीस मात्र 5500 वार्षिक है। यह  फार्मेसी विभाग छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना फार्मेसी संस्थान है। इसकी स्थापना जुलाई 1997 में हुई थी। इस संस्थान ने गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण कर लिए है। 25 वर्ष से अधिक होने के कारण सुव्यवस्थित प्रयोगशाला, अनुभवि शिक्षक, 25000 से पुस्तकों का संचय इस संस्था में है।


अन्य पोस्ट