रायपुर

बैंक अधिकारी महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस
08-Oct-2024 8:45 PM
 बैंक अधिकारी महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्टूबर। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य इकाई ने रविवार को पीएंडबी, मोतीबाग चौक  में संघ के  ध्वजारोहण के साथ मनाया। इसमें 100 से अधिक महिला पुरूष  अधिकारियों,  ने शपथ लेकर के मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराई।

इस अवसर पर 4 विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष रूप से तैयार स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी, आईपीएस अरुण देव गौतम,डीजी होमगार्ड्स, फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज, एसडीआरएफ और निदेशक अभियोजन, डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना अस्थि रोग विशेषज्ञ, राष्ट्रवादी विचारक , विक्रम सिंह सिसोदिया छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव और बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष शामिल हैं?।

इस अवसर पर महासंघ से  राज्य सचिव  वाई. गोपाल कृष्ण ने उन दूरदर्शी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक मजबूत अधिकारी संघ - AIBOC की नींव रखी।सरकार से बैंकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और साथ ही नागरिक-केंद्रित, समावेशी और न्यायसंगत बैंकिंग सेवाओं के पक्ष में अपनी बात रखी।


अन्य पोस्ट