रायपुर

लोहारीडीह प्रकरण, पूरे गांव को संगीन धाराओं में फंसाया गया...
07-Oct-2024 7:13 PM
लोहारीडीह प्रकरण, पूरे गांव को संगीन धाराओं में फंसाया गया...

भूपेश ने लगाए सरकार पर आरोप


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर लोहारीडीह प्रकरण को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मॉब लींचिंग के लिए पूरे देश में पहली कार्रवाई कर 167 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

पूर्व सीएम श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोहारीडीह में पूरे गांव को संगीन धाराओं में फंसाकर जेल में डाला गया है। ऐसी-ऐसी धाराएं 167 लोगों के खिलाफ लगाई गई है जिससे सभी को फांसी या आजीवन कारावास के अलावा बरसों तक जेल में बंद रखने की सजा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी विफलता का बदला पूरे गांव से लिया है। पुलिस ने विवेचना किए बिना सिर्फ एक व्यक्ति विनोद साहू पिता रघुनाथ साहू के बयान के आधार पर 167 लोगों को जेल में डाल दिया। पूरे गांव का बयान लेना था, उसके बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए थी।  पूर्व सीएम ने कहा कि गांव के जो लोग बाहर हैं, उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। क्योंकि एफआईआर में 167 के बाद अन्य लिखकर शेष लोगों की गिरफ्तारी का मार्ग बनाया गया है। सरकार के इशारे पर और नाम भी जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि धारा 103 (2) मॉब लींचिंग के लिए पूरे देश में पहली कार्रवाई कर 167 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे  में  पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने और घटना में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.  बैज ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस घटना को डाइवर्ट करने और दबाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने पीडि़त परिवारों को एक-एक करोड़ देने की भी मांग की है।


अन्य पोस्ट