रायपुर

अग्रसेन महोत्सव पर नन्हे हुनरबाज
07-Oct-2024 7:12 PM
अग्रसेन महोत्सव पर नन्हे हुनरबाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती उपलक्ष्य में  छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित जे के दानी स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरशालेय  प्रतियोगिता नन्हे हुनरबाज का आयोजन किया ।

इस प्रतियोगिता में पुरानी बस्ती इलाके के 10 स्कूलों के लगभग 80 बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि अजय दानी रहे। बच्चों के बीच तत्कालिक भाषण, मेहंदी, वाद विवाद और समूह गीत प्रतियोगिताएं हुईं।  जिसमें अग्रसेन पब्लिक, पांचजन्य विद्यालय, छत्रपति शिवाजी, गणपत सिंधी, सर्वोदय विद्यालय, जे के दानी, पटेल विद्या मंदिर के बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओं  में विजेता बन अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवम मुख्य अतिथि  अनुराग अग्रवाल के हाथों समस्त विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  निलेश अग्रवाल, मंच संचालन आकांक्षा गुप्ता ने किया। समिति सचिव श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, श्याम अग्रवाल (राजिम वाले) का सहयोग रहा। अंत में आभार प्रदर्शन प्रिंसिपल ललिता अग्रवाल ने किया।


अन्य पोस्ट