रायपुर

गर्ल्स कॉलेज ने विप्र को हराया
07-Oct-2024 7:11 PM
गर्ल्स कॉलेज ने विप्र को हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। दूधाधारी गल्र्स कॉलेज में शनिवार को अन्तर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल, डॉ. विपिन चन्द्र शर्मा खेल समन्वयक उशिवि, मोहम्मद अकरम खान, ओलंपिक संघ संयुक्त सचिव, डॉ. रामानंद यदु, डॉ. प्रमोद मेने, डॉ. प्रकाश बैद्य एवं विभिन्न कॉलेजों के क्रीड़ाधिकारी उपस्थित रहे।  इसमें कुल 08 महाविद्यालय की टीमें शामिल हुईं।फाइनल मैच में गल्र्स कॉलेज की टीम ने  विप्र महाविद्यालय को पराजित कर विजेता रही।महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर ने बताया कि इसमें रायपुर सेक्टर टीम का गठन किया गया। जो 24 एवं 25 अक्टूबर  को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता भी दू.ब. महाविद्यालय करेगा।

विप्र कॉलेज में  8 से इंटर कॉलेज  बास्केटबॉल

विप्र ट्रॉफी च्च्अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आठ व नौ अक्टूबर को किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ.मेघेश  तिवारी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से 16 अक्टूबर को रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर  सेक्टर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली रायपुर सेक्टर टीम का गठन भी किया जाएगा।  प्रतियोगिता में  रायपुर सेक्टर की लगभग 10 टीम शामिल होगी।


अन्य पोस्ट