रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। आनलाइन काम कर मुनाफा कमाने के नाम पर एक लाख से अधिक रूपए की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। कबीर नगर पुलिस, साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है । हीरापुर जरवाए निवासी त्रिलोक सिंह पात्रे (31) ने अपने साथ हुई ठगी का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि चार माह पूर्व त्रिलोक को 9233539436 के कॉलर ने 6 जून को दोपहर 1.35 बजे कॉल किया । और आनलाइन काम कर कमाई आफर दिया। त्रिलोक ने हामी भरी तो उसने मार्वेज़ एफिलेट टीम 75095 से कनेक्ट किया। और त्रिलोक से मेंबरशिप के रूप में 10500 रूपए अपने बताए एकाउंट में पेमेंट कराया।और उसके बाद हर रोज 2- 4000 रूपए कमाने की जानकारी दी । लेकिन उसके बाद 16 जून तक त्रिलोक को एक रूपए की भी आय नहीं हुई। ठगे जाने का अहसास होने पर उसने कल कबीर नगर थाने में 420 का मामला दर्ज कराया।