रायपुर

रायगढ़ के पूर्व महापौर मनहर ने छोड़ा कांग्रेस
07-Oct-2024 4:19 PM
रायगढ़ के पूर्व महापौर मनहर ने छोड़ा कांग्रेस

रायपुर, 7 अक्टूबर। दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव से पहले रायगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। पूर्व महापौर जेठूराम ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे पत्र में   उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपनी व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं  बताया जा रहा है जेठूराम पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान थे।किंतु 2005 से 2010 तक रायगढ़ नगर निगम में बड़ी जीत हासिल कर महापौर बने थे,लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी से नाराज चल रहे थे।जिसके चलते आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसके बाद उनके कदम का खुलासा नहीं हुआ है । समझा जा रहा है कि वे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। राजीव भवन के सूत्रों ने इसके पीछे महापौर के रूप उनके कार्यकाल के कुछ मामलों की जांच को कारण बताया जा रहा है ।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को सक्ती जिले के जैजैपुर में झटका लगा। यहां जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा सहित 6 जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। 


अन्य पोस्ट