रायपुर
विधायक शर्मा एक नए विवाद में, कांग्रेस सचिव को बनाया सदस्य
07-Oct-2024 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। धरसींवा के भाजपा विधायक अनुज शर्मा एक नए विवाद में फंसते नजर गए हैं। उन पर ब्लाक कांग्रेस के सचिव प्रमोद साहू का मोबाइल लेकर उन्हें सदस्य बनाने आनलाइन क्लिक करने का आरोप लग रहे हैं।
कांग्रेस ने बकायदा प्रमोद से बात कर आडियो वायरल किया है। इसमें प्रमोद ने अपनी सहमति के बिना फोन लेकर सदस्य बनाने की बात कही है। शर्मा इससे पहले मांढर में एक युवक के उनके नाम की पर्ची लिखकर आत्महत्या करने के मामले में उलझ चुके थे । इसे लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन भी किया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे