रायपुर
डी एड बेरोजगारों के धरने को आप का समर्थन
07-Oct-2024 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी रविवार को डी एड बेरोजगारों,धान खरीदी केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर के धरने का समर्थन किया। पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा,अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, एवं महिला विंग की संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने आंदोलनकारिर्यों की सभा को संबोधित किया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से अपील की है कि एक लोक अदालत राजधानी में आयोजित कर आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों को निलंबित करे।
आप पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री विष्णुदेव साय से मांग की है कि तत्काल न्यायालयीनआदेश का पालन किया जाए? अन्यथा न्यायालय की अवमानना का प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे