रायपुर

टाटीबंध में ओवर स्पीड ट्रक का कहर, एक की मौत
07-Oct-2024 4:18 PM
टाटीबंध में ओवर स्पीड ट्रक का कहर, एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर।
शहर में ओवर स्पीड ट्रक का कहर बना हुआ है। शनिवार को एक ही दिन में चार घटनाओं में कार-बाइक क्षतिग्रस्त हुईं । और रविवार को ढलती शाम एक युवक की मौत हो गई।

आमानाका पुलिस के मुताबिक टाटीबंध ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक सीजी 18 के 2132 ने बाइक सीजी 04-पीएस 3736 को ठोकर मार दी। यह घटना शाम 6 बजे की बताई गई है ।  इसमे बाइक चला रहे युवक शशांक वर्मा (34) की मौत हो गई और उसके साथ पीछे बैठी लक्ष्मी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका पैर कट गया है। दोनो पति पत्नी हैं। शशांक वर्मा अंबागढ़ चौकी निवासी था। दोनों रायपुर से चौकी लौट रहे थे। शशांक को भाई  पतंजलि आरोग्य केंद्र के संचालक अशोक वर्मा ने ट्रक ड्राइवर पर मामला दर्ज कराया है। 

पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है। वहीं ड्राइवर फरार है। ट्रक दंतेवाड़ा पासिंग है जो लोहा लेकर रिंग रोड से उरला जा रहा था। 
यह ट्रक भी नो एंट्री टाइम में वह भी शाम के व्यस्ततम समय पर शहर से गुजर रहा था। घटना  स्थल पर पुलिस ने बकायदा एक पूरा ट्रेफिक थाने की व्यवस्था की है। ऐसे व्यस्त समय में सिपाहियों की अनदेखी से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। दूसरा टाटीबंध का यह पूरा चौक की बनावट ही खतरनाक है। जहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहे हैं ।

यूपी पासिंग की यह  ट्रक  खराब होने के बाद 3 दिनों  से अधिक समय तक  फाफाडीह अंडरब्रिज में  खड़ी रही। बताया गया है कि   ट्रक के टस से मस न होने की वजह से मौके पर ही मरम्मत करने बाद हटाया जा सका। और त्यौहारी सीजन में यह ट्रक ट्रैफिक का कारण बना रहा।
 


अन्य पोस्ट