रायपुर

ओवर स्पीड बस ने स्कूटी सवार जीजा साली को मारी ठोकर
05-Oct-2024 2:56 PM
ओवर स्पीड बस ने स्कूटी सवार जीजा साली को मारी ठोकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर।
पुलिस की लाख चेतावनियों,कार्रवाई के बाद भी बसों की शहर के भीतर ओवर स्पीड और बीच सडक़ पर रोक सवारी बिठाने पर लगाम नहीं लग रही। कल एक ऐसे ओवर स्पीड बस ने स्कूटी सवार जीजा-साली को ठोकर मार घायल कर दिया ।

मंदिर हसौद के ग्राम नकटा निवासी प्रेमलाल धृतलहरे (37) गुरूवार रात 8.30 बजे अपनी साली के साथ स्कूटी से जा रहा था । तभी राजेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे पीछे से आ रही बस सीजी 19 एफ 4010 ने तेज रफ्तार में स्कूटी को ठोकर मारा। इससे जीजा साली गिर पड़े और गहरी चोट आई। प्रेम लाल ने बस का नंबर नोट कर लिया था और कल रात सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने बस ड्राइवर पर  281,125-ए का  मामला दर्ज कर लिया है।

देवेंद्र नगर के कपड़ा मार्केट में  बीती शाम श्याम नगर निवासी डॉ लक्ष्मी दुबे( 57) की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने, मार्केट के गेट-6 के पास एक अन्य कार सीजी 07 सीडी 3999 के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से चलाकर, अपनी कार को ठोकर मारकर नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट