रायपुर

फोकटपारा हत्या: दूसरी गिरफ्तारी
04-Oct-2024 7:14 PM
फोकटपारा हत्या: दूसरी गिरफ्तारी

रायपुर, 4 अक्टूबर। पुरानी रंजिश पर गणेश झांकी समारोह की रात फोकटपारा में हत्या करने वाले दूसरे फरार हमलावर राहुल यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी कमल निषाद घटना के दूसरे ही दिन पकड़ा  जा चुका था। गजेन्द्र चौहान ने 19 सितंबर की रात  रिपोर्ट दर्ज कराया था। शास्त्री नगर फोकटपारा में उस रात करीबन 10.15 बजे उसके रिश्तेदार कौशल चौहान को धारदार हथियार जैसे वस्तु से मार दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर गजेंद्र और  आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी।  उन लोगों ने  बताया था  कि कौशल चौहान को कमल निषाद, सोनु यादव एवं राहुल यादव ने  पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ मारपीट कर  छाती एवं पसली में धारदार हथियार वस्तु से लगातार वार कर उसकी जान लेली। मृतक कौशल चौहान देवेन्द्र नगर पुलिस का गुण्डा बदमाश था और  जेल निरूद्ध रह चुका था। मृतक के विरूद्ध थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है।


अन्य पोस्ट