रायपुर
सूने घर से जेवर चुराने वाले दो गिरफ्तार
01-Oct-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अक्टूबर। सूने घर से जेवरातों की नकबजनी करने वाले दो लडक़ों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवदुर्गा नगर चौरसिया कालोनी टिकरापारा निवासी योगेश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को आधी रात से सुबह 06: 30 बजे तक उसका मकान सूना था। वे लोग घर से बाहर थे। उसी दौरान चोर घर घुसकर अंदर आलमारी में रखे सोने चांदी की ज्वेलरी एवं नगद 35,000/रु चोरी कर गए। धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी । मुखबीर की मदद से पुरूषोत्तम उर्फ सोनू धनगर 19 राम जानकी मंदिर के पास संतोषी नगर शेख शंहशाह 20 साल मस्जिद के पास संतोषी नगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे