रायपुर
भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी होंगी, हमारी आवाज उतनी ही बुलंद होगी
30-Sep-2024 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार को जयस्तंभ चौक में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर राजधानी में हो रहे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे घटनाओं का विरोध किया।
इसमें छत्तीसगढ़ महतारी का रूप धरी महिला के हाथो में तराजू एक पलड़े में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, आगजनी जैसी घटना और दूसरे पलड़े में न्याय की गुहार लगाते प्रदर्शित किया।
उपाध्याय ने आम जनों से न्याय यात्रा के समापन के लिए अधिक से अधिक संख्या में 2 अक्टूबर को गांधी मैदान पहुंचने का आग्रह किया।
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पार्षद प्रकाश जगत, पूजा देवांगन, तारीक खान गिन्नी, प्रशांत ठाकर, अमित शर्मा लल्लू, हर्षित जायसवाल, उमेश साहनी, मीत गोपाल, वर्मा, राजेश बघेल, योगेश दीक्षित, संदीप सिरमौर, भरत, अतीत राठौर, दिलीप गुप्ता सहित उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे