रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। राज्य वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी दावेदार हैं। इन चारों अजित दुबे रायपुर,पवन रुपलिया सरगुजा, हरीश कोडपी कांकेर,और वेद शर्मा बिलासपुर ने कल अपने पर्चे चुनाव अधिकारी कमल वर्मा को सौंपे। इनमें से एक को चुनने 5अक्टूबर को मतदान होगा। जिसमें 110 वोटर, वोट कर सकेंगे। जिसे 29 वोट मिलेंगे वह ही अध्यक्ष होगा। कल नामांकन के बाद किसी ने भी, किसी के समर्थन में नाम वापस नहीं लिया है। हालांकि 5 अक्टूबर तक इसके प्रयास जारी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के संभागीय, 32 जिला अध्यक्ष की सहमति से बाकी के पदाधिकारी चुने जाते हैं।10 हजार वर्दीधारियों कर्मचारियों का यह एक मात्र संघ होने से इस चुनाव पर वन मंत्री से लेकर पीसीसीएफ की भी नजरे हैं। जिसका अरण्य भवन से सरगुजा बस्तर तक दबदबा है। अजित दुबे के समर्थक विनोद मिश्रा, पवन पिल्लै,शीरिष भट्ट , कमल साहू मुकेश्वर वर्मा,पवन देवगन गोस्वामी, राजेश उपाध्याय परस राम चंद्राकर सफी अनुराग राय अभिषेक देवगन जीत का दावा कर रहे हैं।
अजित दुबे ने कहा कि जीत के बाद वे वे रायपुर में ही रहेंगे औरप्रान्त कार्यालय का संचालन प्रति दिन होगा तकि दूर दराज से आये हर एक कर्मचारी साथी की समस्या का समाधान हो सके। दुबे ने कहा पुलिस के तरह 13 माह के वेतन की मांग पूरी करने लड़ेंगे।
अजित दुबे ने कहा पुलिस के तरह 13 माह का अतरिक्त वेतन हमें भी मिलना चहिए।