रायपुर
लेकिन कल हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। प्रदेश में लगातार आ रही नमी के कारण स्थानीय प्रभाव से प्रदेश में कल 30 सितंबर एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ गाज भी गिरने की संभावना है।अगले 3 दिनों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है ।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, डीसा, सुरेन्द्रनगर, जूनागढ़ से होकर गुजर रही है।
दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है तथा यह समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण गुजरात और उसके आसपास स्थित है तथा यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक बना गर्त अब कोमोरिन क्षेत्र से आंतरिक तमिलनाडु होते हुए रायलसीमा तक फैला हुआ है तथा समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
पूर्वोत्तर अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बिहार तक बनी द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण कम स्पष्ट हो गया है। मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, मोटे तौर पर देशांतर 70ए पूर्व से अक्षांश 30ए उत्तर के उत्तर में स्थित है, दूर चला गया है।