रायपुर
साव और साहू ने किया श्रमदान, सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
29-Sep-2024 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवास शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज च्स्वच्छता ही सेवाज् पखवाड़ा के अंतर्गत गायत्री नगर के श्रीजगन्नाथ मंदिर इलाके में श्रमदान किया। उन्होंने साहू ने सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम में ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट प्रदान किया।
रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, कलेक्टर गौरव सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू और पार्षद रोहित साहू सहित नागरिक, निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे