रायपुर

कांग्रेस पहले बैज के साथ न्याय करे-भाजपा
29-Sep-2024 7:20 PM
कांग्रेस पहले बैज के साथ न्याय करे-भाजपा

रायपुर, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनाने वाली कांग्रेस को प्रदेश की जनता को विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से मिल रही विभिन्न योजनाओं के लाभ से पीड़ा होने लगी है। कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और इसी के चलते न्याय यात्रा के नाम पर फिर से भ्रमजाल बुनकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस के फैलाने भ्रमजाल को भलीभाँति समझ चुकी है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पदयात्रा नहीं पद बचाने की यात्रा निकाल रहे। जिसके चलते कांग्रेस की न्याय यात्रा में कोई भी शामिल होने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं।


अन्य पोस्ट