रायपुर
गृहमंत्री से नहीं संभल रही राज्य में क़ानून व्यवस्था, इस्तीफा दें - आप
28-Sep-2024 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 सितंबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर हमला बोला है। साहू ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, हर रोज हो रहीं हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और चाकूबाजी की घटनाओं से प्रदेश में भय का माहौल बन गया है। साहू ने कहा कि अभी कुछ दिनों से लगातार कवर्धा जि़ले में रोज़ हत्याएँ हो रही हैं,जब गृह मंत्री अपना जि़ला नहीं सँभाल पा रहे हैं तो प्रदेश कैसे संभालेंगे?
मुख्यमंत्री क़ानून व्यवस्था पर मौन हैं जो समझ से परे है!छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की घटना बढ़ गयीं हैं,निर्दोष आदिवासी मारे जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे