रायपुर

कल होगी हल्की से मध्यम बारिश
28-Sep-2024 9:42 PM
कल होगी हल्की से मध्यम बारिश

रायपुर, 28 सितंबर। प्रदेश में कल 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। उधर एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर पश्चिम विहार तक  5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इधर राज्य नें  एक जून से अब तक राज्य में 1163.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं जिलेवार आंकड़ों के अनुसार  बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अब तक 1163.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज-राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1163.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

 राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


अन्य पोस्ट