रायपुर

राजस्व विभाग में नवाचार पर सीएम को दी गई जानकारी
27-Sep-2024 3:32 PM
राजस्व विभाग में नवाचार पर सीएम को दी गई जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
  पिछले सप्ताह दर्जनों तहसीलदार नायब तहसीलदारों के तबादलों को लेकर उठे आरोपों के बीच मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, राजस्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के साथ उनके विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री प्रदेश में मौजूद खेल अधोसंरचनाओं की  जानकारी ली प्रदेश में खिलाडिय़ों के प्रतिभा निखारने खेल सुविधाओं के विस्तार पर  चर्चा की।

साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की  समीक्षा में  योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।राजस्व विभाग द्वारा नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने डिजिटल नवाचारों पर चर्चा की।  निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में  मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव  अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद,  राहुल भगत, आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट