रायपुर

एम्स में नौकरी लगाने 11 लाख लेने वाली मां बेटी को जेल
26-Sep-2024 3:22 PM
एम्स में नौकरी लगाने 11 लाख लेने वाली मां बेटी को जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 सितंबर।
एम्स अस्पताल के मंदिर में पुजारीऔर कंप्यूटर ऑपरेटर  की नौकरी लगवाने  लाखों रूपए लेकर  धोखाधडी करने वाली मां-बेटी को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

इसे ठगे गए कचंन विहार कालोनी डुमर तालाब निवासी अजीत मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अजीत गौरीशंकर मंदिर में पुजारी है। उनकी इस मंदिर में आने जाने के दौरान पुनम नेहाल (44) पति श्याम निहाल  व उसकी लडकी संजना नेहाल दुर्गा मंदिर के पास कुकुरबेड़ा से मुलाकात हुई। जो अपने आप को एम्स अस्पताल की कर्मी और वहां के  बडे बडे अधिकारियों से पहचान होना बताती।

इसी दौरान दोनों ने  एम्स के मंदिर  पुजारी एवं कम्पुयटर ऑपरेटर की भर्ती होना बताकर  अजीत मिश्रा और  रिश्तेदार प्रिया त्रिपाठी व निर्देश त्रिपाठी  की नौकरी  लगवाने  के नाम पर वर्ष 2021 में कुल 11.16 लाख  रूपए लिए। और नौकरी नहीं लगवाने पर 4 लाख रूपये वापस कर पाए। और बचे 7.16 लाख रूपये को वापस करने  में 2 वर्ष से टालमटोल कर रहीं। इस रिपोर्ट पर  धारा 420,34 भादवि के तहत मां बेटी को   गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  
 


अन्य पोस्ट