रायपुर

रायपुर, 25 सितंबर। दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा कल्याण संघ की प्रांताध्यक्षा श्रीमती माधुरी मृगे के नेतृत्व में पदाधिकारियों माधुरी चंद्रा, गीता साहू, अरुंधती शर्मा , प्रमोद चौबे मे दुर्ग सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। बघेल उन्हे आश्वासन देते हुए जल्द निराकरण किया जाएगा। बघेल ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिख कर अनुकंपा नियुक्ति या समर्थन दिया। अलग अलग जिलों से आए संघ के सदस्यों कुमुदिनी , संतोषी राठौर , फगनी, व अन्य सदस्यों ने भी जल्द निराकरण की बात रखी।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा की सरकार पर पूर्ण विश्वास है इसी विश्वाश के साथ ही विगत चार दिनों पहले मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, और सभी कैबिनेट मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। उपाध्यक्ष माधुरी चंद्रा ने कहा की बच्चो को पालने में कठिनाई हो रही है। सरकार से गुहार है कि अनुकंपा नियुक्ति जल्द दें।