रायपुर

फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर सामूहिक हकदारी भूमि की धोखाधड़ी
22-Sep-2024 4:08 PM
फर्जी मुख्तयारनामा  बनाकर सामूहिक हकदारी  भूमि की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर।
पुरैना स्थित सामूहिक हकदारी की भूमि को फर्जी मुख्तयारनामा बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  

मामले की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में कांटाभांजी मेन रोड निवासी महेंद्र कुमार जैन (48) ने कल रात दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक महेंद्र ने तेजूराम जैन, जगनलाल जैन और डॉ. जवाहर अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। इनके पिता और महेंद्र के पिता के नाम पुरैना में सामूहिक हकदारी भूमि है। आरोपियों ने अपने बेटे के नाम आम मुख्तयारनामा दस्तावेज तैयार कर, भूमि 40 लाख में बेचकर, शेष भूमि अपने नाम दर्ज करा लिया। यह धोखाधड़ी 7 वर्ष पहले 20  जुलाई 2017 को दोपहर की गई। महेंद्र ने शनिवार को तेलीबांधा थाने में 420,120बी का अपराध दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट