रायपुर
रायगढ़ के युवक की लाश आमानाका रेल लाइन पर मिली
22-Sep-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। शनिवार शाम आमानाका के निकटकोटा रेल फाटक के पास एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मृतक की पहचान श्यामलाल भारद्वाज रूप में की है। जो रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ताल की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मौत, ट्रेन से कटकर हुई या अन्य किसी कारण से ।
पुलिस को संभावना है कि युवक ट्रेन से टकराया है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें है। पुलिस ने युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन रायपुर आकर पीएम के बाद लाश ले गए। परिजनों ने मृतक को किसी तरह से नशे का आदी न होने की बात कही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे