रायपुर
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से दो दौर की चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने कल शुक्रवार को होने वाली हड़ता‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर।ल फिर स्थगित कर दी है। मोर्चा नेताओं ने बताया कि चौधरी ने लंबित डीए इसी माह देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में केंद्र सरकार की घोषणा के साथ उसी तिथि पर डीए दिया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथलाल सेन, कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक ओपी शर्मा, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटेरिया, छत्तीसगढ़ कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पटवारी संघ के संरक्षक कमलेश सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री सुनील यादव, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ठाकुर, पेंशनर एसोसिएशन एवं कर्मचारी कल्याण संघ के संगठन मंत्री विद्याभूषण दुबे, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री मुन्ना लाल निर्मलकर, लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पीआर साहू, विद्यालयीन शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अशोक कुमार नवरे, स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ केउप प्रांताध्यक्ष बालकृष्ण साहू, प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष गोपाल साहू एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष प्रेमप्रकाश गजेंद्र,राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष शशिकांत गौतम, शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय दुबे, पेंशन धारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डी पी मनहर, संचालनालय कर्मचारी संघ के राजेश वरकड़े, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता देवाशीष दास, प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष सूरज प्रसाद देवांगन, चेतन सिन्हा शामिल थे।