रायपुर

स्वच्छता ही सेवा अभियान विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली से दिया सन्देश
18-Sep-2024 4:46 PM
स्वच्छता ही सेवा अभियान विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली से दिया सन्देश

रायपुर, 18 सितंबर। महोबा बाजार शासकीय शाला में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत  चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। केनवास पर सुन्दर चित्र उकेरकर विद्यार्थियों ने स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया।  जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने  बच्चों की प्रतिभा को सराहा एवं उन्हें  प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया।श्री  पाण्डेय एवं जोन अधिकारियों ने मोवा स्कूल में  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलाई।  भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में  रहवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पीपल, आम, नीम, बेल आदि प्रजातियों के 70 पौधे रोपे और  उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया।
 


अन्य पोस्ट