रायपुर

केजरीवाल को जमानत जयस्तंभ चौक में मना जश्न
14-Sep-2024 4:29 PM
केजरीवाल को जमानत जयस्तंभ  चौक में मना जश्न

रायपुर, 14 सितंबर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल को  मिली जमानत पर आप के प्रदेश नेताओं ने प्रसन्नता जताई है। 
पार्टी नेताओं ने  आज संध्या  जयस्तंभ चौक में आतिशबाजी, मिठाई वितरण और ढोल बजाकर खुशी मनाया।इसमें अध्यक्ष गोपाल  साहू, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, महासचिव बद्दूद आलम, उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, देवलाल नरेटी, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एस सी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े आदि मौजूद रहे।

अध्यक्ष  साहू ने इसे सच्चाई की जीत और बुराई की हार निरूपित किया है । प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि भाजपा सरकार के 10 साल के क्रियाकलाप जुमलेबाजी साबित हुई है तथा भाजपा के इशारे पर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की गई।
 


अन्य पोस्ट